Gas problem

अगर आप गैस की समस्या (Gas problem) से छुटकारा पाना चाहते हैं तो करें 6 यह उपाय

अगर आप गैस की समस्या (Gas problem) से छुटकारा पाना चाहते हैं तो करें यह उपाय आज के समय में लोग जिस तरह का गलत खानपान करते हैं, उसका सीधा इफेक्ट उनके पाचन तंत्र पर पड़ता है। पेट की सभी बिमारियों में सबसे अधिक लोग गैस (gas) की समस्या से परेशान रहते हैं।

अधिक देर तक भूखा रहने या भारी भोजन करने के कारण से भोजन सही ढंग से नहीं पच पाता और व्यक्ति को पेट में गैस(gas) बनती है या गैस की समस्या हो जाती है। आज लगभग प्रत्येक व्यक्ति इस समस्या का सामना कर रहा है गैस शब्द सुनने मे भले ही आसान लग रहा हो लेकिन जिसको गैस की समस्या होती है वही इसके बारे मे बता सकता है कि उसको कितनी परेशानियों जूझना पडता है। पेट में गैस का बनना हमारे शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकती है।
अधिकतर व्यक्तियों को गैस की समस्या बनी रहती है। गैस बनने से हमारे शरीर के कई अंगों पर गलत असर पड़ता है। इसके साथ साथ हमारे स्वास्थ्य भी खराब हो जाता है। गैस बनने से जो समस्या पेट में होती है वो बहुत नुकसानदायक होती है। गैस बनने से हमारे शरीर में और भी बीमारियाँ हो जाती है। पेट में गैस बनने के कई कारण से हो सकते है। जैसे उल्टा सीधा कुछ भी खा लेना,
या जरूरत से ज्यादा खाना,जल्दीबाजी में खाना,चाय कॉफी का अधिक सेवन करना और अधिक कोल्डड्रिंक पीने से,अधिक मसालेदार भोजन खाने से अधिक मात्रा में फास्टफूड खाने से ,या फिर यह समस्या तब अधिक होती है जब हम भूखे हो या समय पर खाना न खाया हो। अधिक मात्रा में शराब के सेवन से भी गैस अधिक बनती है। अतः आप लोगों को खाना ठीक समय पर खा लेना चाहिए।
खाने का सही ढंग से न पचना गैस बनने का मुख्य कारण है। कई लोगों के पाचन मार्ग में गैस इकट्ठी हो जाती है। कुछ व्यक्तियों के साथ ऐसा दिन में बहुत बार होता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में एंजाइम का बनना कम हो जाता है, इस कारण भी गैस की समस्या अधिक होती है। हमारे शरीर में गैस की यह समस्या कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है, गैस सभी लोगों के शरीर में बनती है।
यह शरीर से बाहर या तो डकार द्वारा या गुदा मार्ग के द्वारा निकलती है।और एक सामान्य व्यक्ति एक दिन में कम से कम 14 से 23 बार गैस पास करता है। जिनकी पाचन शक्ति अक्सर कमजोर रहती है और जो लोग कब्ज के शिकार रहते हैं, उनमें गैस की समस्या ज्यादा होती है। कब्ज के कारण गैस बनती है,
क्योंकि जितनी देर तक भोजन बड़ी आंत में रहेगा,उतनी ही अधिक गैस बनेगी। जल्दबाजी में खाने से काफी हवा अंदर चली जाती है, जिसके कारण गैस बनती है। धूम्रपान करने से भी हवा अधिक मात्रा में पेट में चली जाती है। तैलीय भोजन का अधिक मात्रा में सेवन करना भी गैस का मुख्य कारण है।

यह भी पढ़े ⇒ संग्रहणी रोग (IBS) की समस्या है तो करें यह 3 आसान उपाय⇐

गैस की समस्या के घरेलू उपचार Gas problem

1. अगर आप गैस की समस्या से परेशान है तो आपके लिए अजवाइन बहुत लाभदायक है। अजवाइन को आप रोज आधा चम्मच लेकर पानी के साथ लें अजवाइन में थायमोल नामक तत्व होता है, जो पाचक रसों को बढाता है।
2. जीरे के पानी को गैस की समस्या सामान्य रूप से उपयोग में लिया जाता है। एक चम्मच जीरा लेकर एक कटोरी पानी में डालकर रात भर रख देना है और सुबह उठकर पीना है या एक चम्मच जीरा लेकर एक गिलास पानी में गर्म करके ठंडा होने पर थोड़ी थोड़ी देर में पिए । इसमें बहुत जरूरी तैलीय तत्व होते है। जो लार ग्रंथियों को उत्तेजित कर पाचन क्रिया में मदद करते हैं।
3. अगर आप लम्बे समय से गैस की समस्या से ग्रस्त हैं तो रोज खाना खाने के बाद एक चम्मच निम्बू के रस में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर ले लें।
4. अगर गैस के कारण पेट फुल रहा है तो आधा चम्मच हींग पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लेने से तुरंत आराम मिलेगा।
5. रात को सोने से पहले आधा चम्मच त्रिफला पाउडर को पानी में डालकर 7 से 8 मिनट तक उबालकर ठंडा होने पर पी लें। इससे गैस और पेट फूलने से आराम मिलेगा। ध्यान रखें, कि इसे अधिक मात्रा में नहीं लेना है, क्योंकि इससे पेट फूलने की समस्या बढ़ सकती है।
6. लहसुन गैस की समस्या को ठीक करता है पाचन क्रिया को बढ़ाता है। इसे खाने में जरुर शामिल करे।

⇒बाथरूम में जाते ही 15 सेकेण्ड में पेट साफ़ होगा-बिना किसी दवा के/Stomach will clear in 15 seconds⇐ click करें

Back to blog
1 of 3